+91 9685822394 onlinesevaaapkedwar@gmail.com Working Hours: 9:00 AM to 7:00 PM
भाषा / Language:
जरूरी सूचना

अस्वीकरण (Disclaimer)

यह सरकारी वेबसाइट नहीं है - कृपया ध्यान से पढ़ें
1. यह सरकारी वेबसाइट नहीं है

ऑनलाइन सेवा आपके द्वार किसी भी सरकारी विभाग, मंत्रालय या संस्था की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है और न ही उनसे संबद्ध या अधिकृत है। हम एक निजी नागरिक सुविधा केंद्र हैं जो आपकी ओर से ऑनलाइन आवेदन भरने में सहायता करता है।

2. सरकारी नाम और लोगो

आधार, पैन, वोटर आईडी, आयुष्मान, समग्र, ई-श्रम आदि के नाम केवल यह बताने के लिए लिखे गए हैं कि हम किस सेवा में सहायता करते हैं। ये नाम, चिह्न और लोगो उनके संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं।

वेबसाइट पर दिखाए गए कार्ड के चित्र केवल उदाहरण (Demo) हैं। वे असली कार्ड नहीं हैं।

3. सरकारी शुल्क और हमारा शुल्क

हमारा शुल्क हमारी सहायता और सुविधा का है। कई सरकारी सेवाएँ सरकारी स्तर पर निःशुल्क या कम शुल्क की होती हैं। आप चाहें तो सीधे सरकारी पोर्टल पर स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। सेवा-वार जानकारी उस सेवा की शर्तों में दी जाती है।

4. जानकारी की सटीकता
  • सरकारी नियम, दस्तावेज़ों की सूची, शुल्क और समय सीमा बदलती रहती हैं। हम सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, परंतु उसकी पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं दे सकते।
  • अंतिम और आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट या हेल्पलाइन देखें। हमारे शिकायत पेज पर हर सेवा का आधिकारिक नंबर दिया गया है।
5. कोई गारंटी नहीं

हम किसी आवेदन की स्वीकृति, कार्ड या प्रमाण पत्र मिलने या किसी सरकारी लाभ की गारंटी नहीं देते। यह निर्णय पूरी तरह सरकारी विभाग का है।

6. बाहरी वेबसाइट

हमारी वेबसाइट पर सरकारी पोर्टलों या अन्य साइटों के लिंक हो सकते हैं। उनकी सामग्री और नीतियों पर हमारा नियंत्रण नहीं है।

7. धोखाधड़ी से सावधान
  • अपना OTP, पिन, पासवर्ड या बैंक की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
  • ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
उपयोग की शर्तें गोपनीयता नीति रिफंड नीति अस्वीकरण शिकायत व हेल्पलाइन सामान्य प्रश्न
🟢