1. हम कौन हैं
ऑनलाइन सेवा आपके द्वार एक नागरिक सुविधा केंद्र है, जिसके संचालक दिलीप पटेल हैं। हमारा उद्देश्य है कि आधार, पैन, वोटर आईडी, आयुष्मान, समग्र, ई-श्रम जैसी ऑनलाइन सेवाओं के लिए आम नागरिक को भटकना न पड़े और घर बैठे सही मार्गदर्शन व सहायता मिले।
हम सरकारी विभाग नहीं हैं। हम आपकी ओर से केवल एक आवेदन भरकर संबंधित सरकारी पोर्टल पर जमा करने में सहायता करते हैं।
2. हम क्या करते हैं
- आधार, पैन, वोटर, आयुष्मान, ABHA, समग्र, ई-श्रम, संबल, लाड़ली बहना आदि सेवाओं में आवेदन सहायता।
- जन्म-मृत्यु, आय-जाति-निवास, विवाह प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख, ड्राइविंग लाइसेंस, GST, FSSAI, MSME जैसी सेवाएँ।
- तत्काल एवं एडवांस सेवाएँ: विभिन्न विवरण निकालना, PDF डाउनलोड, मैपिंग आदि।
- आवेदन की स्थिति ट्रैक करने और डिजिटल पावती की सुविधा।
- हिंदी में आवाज़ से सेवा-शर्तें सुनने की सुविधा, ताकि कम पढ़े-लिखे लोग भी समझकर ही आवेदन करें।
3. हमारे वादे
- हर सेवा का शुल्क, समय और शर्तें आवेदन से पहले साफ बताना।
- आपकी जानकारी और दस्तावेज़ गोपनीय रखना।
- शिकायत पर तेज़ और सीधा जवाब देना।
4. केंद्र का पता और समय
- पता: हाउस नंबर 73, पत्रकार कॉलोनी, नवीन छावनी, L.N.C.T. कॉलेज, रायसेन रोड, भोपाल, पिन कोड 462022
- फोन / WhatsApp: +91 9685822394
- ईमेल: onlinesevaaapkedwar@gmail.com
- कार्यालय समय: सुबह 9:00 से शाम 7:00 तक। ऑनलाइन आवेदन 24 घंटे खुला है।