+91 9685822394 onlinesevaaapkedwar@gmail.com कार्य समय: सुबह 9:00 से शाम 7:00 तक
भाषा / Language:
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सामान्य प्रश्न (FAQ)

आवेदन, भुगतान, समय और शिकायत से जुड़े जवाब
1. आवेदन कैसे करें?

पहले रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें, फिर सेवा चुनें, विवरण व दस्तावेज़ दें, सेवा की शर्तें पढ़ें या माइक दबाकर सुनें, चेक बॉक्स पर टिक करें और I Agree दबाकर रिक्वेस्ट भेजें। अपना 4-अंकों का पिन डालना होगा।

2. आवेदन में कितना समय लगता है?

यह सेवा पर निर्भर है। जैसे आधार में 15 दिन से 1 महीना लग सकता है। हर सेवा के पेज पर उसका समय लिखा होता है। समय सरकारी विभाग और उसके सर्वर पर निर्भर करता है।

3. आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

आवेदन स्थिति पेज पर अपनी आवेदन संख्या (Application ID) डालें। यह संख्या आवेदन के बाद दिखती है और WhatsApp पर भी भेजी जाती है।

4. अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो?

हमारे केंद्र पर दस्तावेज़ गलत मिलने पर केवल ₹20 कटकर बाकी पैसे वॉलेट में लौट जाते हैं। सरकारी विभाग द्वारा रिजेक्ट होने पर रिफंड नहीं होता। पूरी जानकारी रिफंड नीति पेज पर है।

5. वॉलेट में पैसे कैसे जोड़ें?

लॉगिन के बाद वॉलेट रिचार्ज पेज से Razorpay या UPI द्वारा पैसे जोड़ें। पैसे कटकर वॉलेट में न जुड़ें तो भुगतान की रसीद के साथ हमसे संपर्क करें।

6. ट्रांजैक्शन पिन भूल गया तो?

पिन डालने वाली जगह पर Forgot PIN पर क्लिक करके नया पिन बना सकते हैं।

7. क्या मेरे दस्तावेज़ सुरक्षित हैं?

हम दस्तावेज़ केवल आपका आवेदन करने के लिए उपयोग करते हैं और किसी को बेचते नहीं हैं। विवरण गोपनीयता नीति में है। अपना OTP और पिन किसी को न बताएँ।

8. शिकायत कहाँ करें?

पहले हमें +91 9685822394 पर फोन / WhatsApp करें। फिर भी समाधान न मिले तो शिकायत एवं हेल्पलाइन पेज पर दिए गए संबंधित सेवा के आधिकारिक नंबर (जैसे आधार 1947, वोटर 1950) पर शिकायत करें।

9. क्या यह सरकारी वेबसाइट है?

नहीं। हम एक निजी नागरिक सुविधा केंद्र हैं और आपकी ओर से आवेदन करने में सहायता करते हैं। अंतिम निर्णय सरकारी विभाग का होता है।

उपयोग की शर्तें गोपनीयता नीति रिफंड नीति अस्वीकरण शिकायत व हेल्पलाइन सामान्य प्रश्न
🟢